Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / देशभर में खुलेंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, मोदी सरकार ने लिया फैसला

देशभर में खुलेंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, मोदी सरकार ने लिया फैसला

नई दिल्ली

केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया है. सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में इसे मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए यह बात कही.  इन मेडिकल कॉलेजों का 2021-22 तक निर्माण कर दिया जाएगा. मेडिकल कॉलेज उन इलाकों में खोले जाएंगे जहां अभी नहीं हैं.

नए मेडिकल कॉलेज 24,375 करोड़ रुपये के खर्च से बनाए जाएंगे. इसमें एमबीबीएस की 15,700 सीटें शामिल होंगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चिकित्सा शिक्षा का सबसे बड़ा विस्तार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)