Sunday , April 20 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु निशुल्क दवा वितरण के दूसरे दिन 6600 लोगो ने लाभ लिया

भोपाल / कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु निशुल्क दवा वितरण के दूसरे दिन 6600 लोगो ने लाभ लिया

आम सभा, भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार आयुष मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार रोग प्रतिरोधक औषधि आर्सेनिक एल्ब -30 का निशुल्क वितरण शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक किया गया।

महासचिव सतेन्द्र कुमार ने कहा कि परिषद सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही समाजसेवा का महती कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि भेलवासियों के अत्यधिक माँग पर शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर, भोपाल व शासकीय होम्योपैथिक डिस्पेन्सरी, सरस्वती देवी मंदिर, बरखेड़ा, भेल भोपाल के डॉ पी एस सिन्हा, विभागाध्यक्ष एवं टीम के परामर्श में बिहार सांस्कृतिक परिषद भेल भोपाल के तत्वावधान मे शुक्रवार को लगभग 6600 लोगों को दवा बांटा। दवा का वितरण शनिवार को भी भेल फाउण्ड्री गेट न. – 05 पर दोपहर 12 बजे से शाम 04:30 बजे तक किया जाएगा।

सभी व्यक्ति आर्सेनिक एल्ब-30 औषधि 4-5 गोली प्रात: काल खाली पेट तीन दिवस तक लेकर कोरोना से अपना व अपने परिवार का बचाव अवश्य करे।

डॉ सिन्हा ने उपस्थित लोगो को कोरोना काल में कैसे जीवन शैली में सुधार करना है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने संबंधी जानकारी साझा किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इस दवा का सेवन कर रहे है उन्हें कोरोना का संक्रमण नही हो रहा है। भोपाल शहर के छः लाख लोगो ने इस दवा का सेवन किया है और कोई भी पॉजिटिव केस नही आया है।

यह दवा सभी नगरवासियो को पूर्णतः निशुल्क दिया जा रहा। बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा कोरोना महामारी के दौरान पांच सौ से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन, दवाई, खाद्य सामग्री, मास्क, साबुन एवं अन्य जरूरत का सामान वितरित किया गया था। इसी कड़ी में संस्था के सामाजिक दायित्व के तहत तीन दिवसीय निशुल्क दवा का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थ्रिफ्ट सोसाइटी के अध्यक्ष बसंत कुमार, कोषाध्यक्ष सुरुचि कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संजय साह, रामनंदन सिंह, निर्भय कुमार, संजीव कुमार, सूर्य कुमार सिंह, सुनील सिन्हा, हरिशंकर प्रसाद, अश्वनी मौर्य, दीपक यादव, रोहित कुमार, रमेश कुराड़िया एवं रवि अहिरवार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor