
आम सभा, भोपाल : निगम आयुक्त विजय दत्ता (आई.ए.एस) के निर्देश पर अपर आयुक्त राजेश राठौड़ ने शनिवार को भोपाल लिंक सिटी लिमिटेड की 02 बसों से कोरोना वारियर्स द्वारा जहांगीराबाद स्थित शब्बन चौराहा से 56 लोगों को क्वारंटाइन में रखने के लिए जोन 04 स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया। निगम आयुक्त श्री दत्ता द्वारा निर्देशित किया गया है कि क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं की कमी न हो उन्हें समय पर हर आवश्यक चीज उपलब्ध कराई जाए।

श्री दत्ता ने क्वारंटाइन सेंटर पर कार्य कर रहे कर्मठ अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मॉस्क एवं हैंड ग्लब्स को हर हाल में पहने तथा समय-समय पर साबुन या हैंड सेनेटाइजर से हाथ को अच्छी तरह से धोये क्योंकि सतर्कता, संयम और समझदारी से ही कोरोना संक्रमण की चेन को खत्म किया जा सकता है।
Dainik Aam Sabha