Tuesday , April 14 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / कोरोना का प्रसार रोकने को भुवनेश्वर, कटक व भद्रक में 48 घंटे की पूर्ण बंदी

कोरोना का प्रसार रोकने को भुवनेश्वर, कटक व भद्रक में 48 घंटे की पूर्ण बंदी

देश भर में जारी 21 दिवसीय लॉकडाउन के बीच ओडिशा सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। 48 घंटे के लिए राजधानी भुवनेश्वर, कटक एवं भद्रक शहर को पूरी तरह से शट डाउन कर दिया गया है। यह सम्पूर्ण शट डाउन आज रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक लागू रहेगा। यह जानकारी मुख्य सचिव असीत त्रिपाठी ने दी है। मुख्य सचिव त्रिपाठी ने कहा है कि 5 कोरोना पॉजिटिव मिलने से इन दोनों शहरों में 48 घंटे के लिए शट डाउन (पूर्ण बंदी) का फैसला लिया गया है। 5 संक्रमित व्यक्तियों में से 4 राजधानी भुवनेश्वर से हैं, जबकि एक भद्रक शहर से है।

हालांकि पांचवें संक्रमित व्यक्ति ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। यह व्यक्ति ना ही विदेश गया और ना ही देश के अन्य किसी राज्य का दौरा किया है। यह व्यक्ति किस प्रकार से संक्रमित हुआ है उस संदर्भ में पूरी छानबीन करने के लिए 48 घंटे का शट डाउन किया गया है। इसी समय के दौरान दिए गए तमाम पुुराने पास को भी रद कर दिया गया है।

हालांकि पांचवें संक्रमित व्यक्ति ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। यह व्यक्ति ना ही विदेश गया और ना ही देश के अन्य किसी राज्य का दौरा किया है। यह व्यक्ति किस प्रकार से संक्रमित हुआ है उस संदर्भ में पूरी छानबीन करने के लिए 48 घंटे का शट डाउन किया गया है। इसी समय के दौरान दिए गए तमाम पुुराने पास को भी रद कर दिया गया है।

अत्यावश्यक सेवा के लिए विशेष पास दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा है कि शट डाउन के समय कोई भी व्यक्ति घर के बाहर घूमते हुए मिलेगा तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। इन्हें पकड़कर 14 दिन के लिए क्वारंंटाइन में रखा जाएगा। इसके साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। शट डाउन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस डीजी अभय ने कहा है कि इस समय के दौरान ग्रोसरी, फल एवं सब्जी की दुकान भी बंद रहेगी। इसके साथ ही मछली, मांस, अंडा, दूध की दुकान भी बंद रहेगी। केवल दवा की दुकान खुली रहेगी। दवा दुकानों की संख्या भी कम की जाएगी। इस दौरान कौन सी दवा दुकान खुलेगी इसके बारे में स्थानीय अधिकारी निर्णय लेंगे।

उसी तरह से बहुत ही जरूरी न हो तो अस्पताल भी ना जाने के लिए डीजीपी ने लोगों से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि जरूरी परिस्थिति में अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस संख्या बढ़ायी जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर माल परिवहन सेवा खुली रहेगी। डीजीपी ने कहा है कि यह शट डाउन एक तरह से कर्फ्यू की तरह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)