महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 47 नए कोरोना वायरस (COVID-19) मामले सामने आए हैं। मुंबई में 28, ठाणे जिले में 15, अमरावती में 1, पुणे में 2 और पिंपरी चिंचवाड़ में 1 मामला समाने आया है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 537 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत में कोरोना वायरस से 2,902 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 2,650 लोगों का इलाज जारी है। 183 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 68 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 12 घंटे में 355 मामले सामने आए हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार विश्व के 207 देशों में 9,76,249 मामले सामने आ गए हैं। 50,489 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र में 47 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 47 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। मुंबई में 28, ठाणे जिले में 15, अमरावती में 1, पुणे में 2 और पिंपरी चिंचवाड़ में 1 मामला समाने आया है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 537 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने LNJP अस्पताल का दौरा किया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा, इस अस्पताल में 1500 बेड हैं। यहां कोरोना से संक्रमित या संदिग्ध 290 मरीज भर्ती हैं।
आंध्र प्रदेश में पिछले 12 घंटों में 16 नए मामले
पिछले 12 घंटों में (आज सुबह 10.30 बजे तक), आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। कृष्णा और कडप्पा में चार-चार, गुंटूर और कुरनूल में तीन तीन मामला, चित्तौड़ और परकासम जिले में एक-एक मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 180 हो गई है। आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली में मरकज निज़ामुद्दीन से संबंधित 600 लोग क्वारंटाइन- सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पिछले दो दिनों में, दिल्ली में मरकज निज़ामुद्दीन से संबंधित 600 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। हम इनसे संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली में 386 मरीज, 259 मरकज में हुए थे शामिल
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय सत्येंद्र जैन कहा कि राज्य में अभी तक 386 मामले सामने आए हैं। इनमें से 259 मरीज निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे। हमारे स्टॉक में केवल 7000-8000 पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट बचे हैं, जो 2-3 दिन चलेंगे। हमने तत्काल आधार पर 50,000 पीपीई किट की मांग की है।
महाराजगंज में 6 लोग संक्रमित, तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हुए थे शामिल
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 6 लोग कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित पाए गए हैं। 21 में से 17 लोगों की रिपोर्ट आई है। इन्हें क्वारंटाइन किया गया है। महाराजगंज के जिला मजिस्ट्रेट उज्जवल कुमार ने इसकी जानकारी दी है।