Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा का 43वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

भोपाल / संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा का 43वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

आम सभा,भोपाल। संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया परिचय सम्मेलन में कई युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के संस्थापक एवं मार्गदर्शक पंडित गोविंद व्यास ने बताया कि निरंतर संत संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा 48 वर्षों से युवक युवती परिचय सम्मेलन करता आ रहा है। समाज के सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं इस परिचय सम्मेलन में। विदेशों से भी युवक-युवतियों के बायोडाटा आए हैं परिचय सम्मेलन में।

हम लोग बड़े गौरवशाली हैं कि हमारी समाज के लोग परिचय सम्मेलन के द्वारा जुड़ते हैं और समाज को आगे बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे दक्षिण पश्चिम विधायक पीसी शर्मा, केवल मिश्रा और भी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे उनका शाल श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को विशेष रुप से सहयोग करता में रहे पंडित सतीश पचौरी ,पंडित मुकेश व्यास, पंडित पंकज शर्मा, पंडित भारत व्यास, रश्मि जोशी, सजन तिवारी, पी सी पाठक रजनी शर्मा, आदित्य शर्मा, मिथिलेश शर्मा, अशोक दुबे, रामेश्वर नायक, राखी शुक्ला, नीतू त्रिपाठी, सत्य त्रिपाठी, विनीत शर्मा।

संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। पंडित बृजेश व्यास अध्यक्ष ने बताया कि लगभग 1000 से 1200 युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आज मॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हमको सनातनी ब्राह्मण का सहयोग मिला जिनको हम आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)