आम सभा, भोपाल : मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में जालंधर से वापस आए राष्ट्रीय जूनियर वूशु स्पर्धा के पदक विजेता खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश युवा कल्याण विभाग के जबलपुर विभाग के जिला खेल अधिकारी श्री आशीष पांडे द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें प्रोत्साहन दिया गया।
आशीष पांडे जी ने कहा कि भविष्य में जो भी विभाग से मदद की जा सकेगी वह वूशु खिलाड़ियों के लिए अवश्य की जाएगी। इस पर सभी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर की और खेल विभाग का धन्यवाद किया और उन्हें यकीन दिलाया कि बेहतर सुविधाओं के साथ वो अपने प्रदर्शन को और निखारेगे और राष्ट्रीय वूशु स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने का पूरा प्रयास करेंगे।
इसी अवसर पर मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता ने बताया की तीसरी सीनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा के आयोजन की मेजबानी का अवसर मध्यप्रदेश वूशु संघ को भारतीय वूशु संघ द्वारा प्रदान किया गया है। सीनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा का आयोजन 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2021तक पुलिस अकैडमी भोपाल मध्य प्रदेश में की जाएगी।
भारतीय विश्व संघ के सीईओ सोहेल अहमद ने बताया कि इस स्पर्धा में संपूर्ण भारत के लगभग 1300 खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे भारतीय वूशु संघ की विभिन्न इकाइयों सहित इसमें पैरामिलिट्री फोर्स ,पुलिस आदि विभागों के मैं भर्ती बूशु खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। स्पर्धा में अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी, भारत एवं मध्य प्रदेश सहित अनेक अच्छी प्रतिभाओं को देखने का सुअवसर मध्यप्रदेश को प्राप्त होगा जिसके लिए मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों में उत्साह एवं जोश है, एवं मध्यप्रदेश में होने वाली इस स्पर्धा हेतु वे कड़ी मेहनत है और अपने ही प्रदेश में इस स्पर्धा में देश में सर्वोच्च स्थान पाने हेतु संकल्पित हैं। भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष भूपेंदर सिंह बाजवा एवं एवं सचिव जितेंद्र सिंह बाजवा ने मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एनके त्रिपाठी को स्पर्धा के आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।