Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बस पलटने से 30 लोग घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बस पलटने से 30 लोग घायल

रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बस पलटने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी सुनील बरकड़े ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पाटी गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुआ जब बस भोपाल से सागर जा रही थी। उन्होंने कहा कि बस एक पुलिया पर थी तभी उसके चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल भेज दिया गया है, जबकि अन्य का रायसेन जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)