Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / बैंक दे रहे EMI पर 3 महीने की राहत, आपको क्या करना होगा?

बैंक दे रहे EMI पर 3 महीने की राहत, आपको क्या करना होगा?

नई दिल्ली

पिछले सप्ताह कोरोनावायरस ग्रस्त इकॉनमी और लॉकडाउन के चलते परेशान जनता को आरबीआई ने लोन की मासिक किस्त(EMI) पर राहत का ऐलान किया था। बैंकों ने यह राहत लोगों को पहुंचानी शुरू कर दी है। कई बैंकों ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ग्राहक ईएमएआई पर राहत ली जा सकती है। कई बैंक यह राहत ऑटोमैटिक दे रहे हैं, तो कई बैंक ग्राहक के मांग करने पर ऐसा कर रहे हैं।

बैंकों ने लोन लेने वालों के लोन की ईएमआई को तीन महीने के लिए टाल दिया है, जिससे उन्हें तीन महीने तक कर्ज की किस्त नहीं देनी होगी। बैंकों ने यह कदम आरबीआई के उस निर्देश के बाद उठाया है, जिसमें सभी बैंकों को लोन रीपेमेंट पर तीन महीने का मोराटोरियम लगाने के लिए कहा गया था। बैंकों की ओर से ग्राहकों के पास EMI रोके जाने के मेसेज पहुंच रहे हैं। बैंक ये सुविधा दे तो रहे हैं लेकिन आप इसका फायादा कैसे ले सकते हैं यह समझना जरूरी है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस बैंक के ग्राहक हैं और आपके बैंक ने EMI पर खुद ही रोक लगा दी है या आपके कॉल लेने पर वह ऐसा करेगा।

दोनों ही सूरतों में आप आपको इस राहत का फायदा लेने के लिए बैंक से संपर्क करना होगा। यदि आप कैनरा बैंक के लोनधारक हैं तो आपको डिमांड करने पर ही EMI पर राह मिलेगी। इसके लिए आपको EMI न पे करने का ऑप्शन चुनने के लिए बैंक को SMS कर ‘No’ लिखना होगा। IDFC फर्स्ट बैंक के लोनधारकों को ईमेल के जरिए EMI पर ब्रेक लगाना होगा। वहीं PNB और SBI, जिन्होंने EMI पर ऑटोमैटिक राहत दी है, उनके ग्राहक यदि EMI का पेमेंट जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें इसका भुगतान ब्रांच पहुंचकर ही करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)