आम सभा, जबलपुर : मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता द्वारा दी जानकारी के अनुसार 22 वी सब जूनियर एवं सीनियर राज्य वूशु स्पर्धा 12 नवंबर से 14 नवंबर तक पन्ना के नजरबाग छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित की गई। स्पर्धा का आयोजन मध्यप्रदेश वूशु संघ एवं जिला वूशु संघ पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
स्पर्धा में जबलपुर जिला, अशोकनगर ,गुना ,इंदौर ,मंडला, सीधी ,रीवा ,सतना ,सिंगरौली, छिंदवाड़ा ,धार, ग्वालियर ,भिंड मुरैना ,दतिया, नरसिंहपुर, नीमच, गोपाल साईं ,पन्ना ,बेतूल, भोपाल, अनूपपुर ,सिवनी, जबलपुर कॉरपोरेशन, उज्जैन आदि जिलों सहित 30 जिलों ने प्रतिभाग किया. जिला वूशु संघ पन्ना के सचिव इरफान खान की जानकारी अनुसार स्पर्धा में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया है ।स्पर्धा का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्रीबृजेंद्र प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।
शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक भी उपस्थित रहे। माननीय केंद्रीय मंत्री वूशु का प्रदर्शन देखकर अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने आगामी राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा हेतु एवं इस स्पर्धा हेतु हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। माननीय मंत्री ने कहा कि पन्ना जैसे जिले में ऐसे आयोजन कम होते हैं ,और इस आयोजन को पन्ना में करने के लिए हम मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव एवं अध्यक्ष IPS एनके त्रिपाठी को धन्यवाद देते हैं.
स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण 14 नवंबर को किया गया। स्पर्धा में ताउलू एवं सांदा दोनों इवेंट में स्पर्धा हुई। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप का समापन समारोह में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद व्हीडी शर्मा वर्चुअल रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने खिलाडियों को प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। समापन समारोह से पूर्व दो दिवसीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाडियों को मेडल वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव व भाजपा उपाध्यक्ष तरूप पाठक ने बच्चों को मेडल वितरित किया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्हीडी शर्मा मुख्य अतिथि रहे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता मनोज केसरवानी, पूर्व जनपद अध्यक्ष रमा बुंदेला, भाजपा नेत्री चन्द्रप्रभा तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष तरूण पाठक, कांग्रेस नेत्री आस्था तिवारी, एनसयूआई जिलाध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह गहरवार, कांग्रेस प्रवक्ता अंकित शर्मा, वुशू संघ पन्ना की अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश वुशू संघ के प्रदेश सचिव सारिका गुप्ता ने की। कार्यक्रम के आयोजक इरफान उल्ला खान ने अपनी टीम के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत में वुशू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री एन.के. त्रिपाठी आईपीएस द्वारा वर्चुअल उद्बोधन के साथ हुई। उन्होंने इस आयोजन में शामिल सभी अतिथि व बच्चों को शुभकामनाएं दीं। वर्जुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद व्हीडी शर्मा ने सभी बच्चों को बधाई दी और कहा कि व्यस्ताओं के चलते वे इस कार्यकम में नहीं आ सके। लेकिन वे हमेशा उनके साथ हैं। मध्यप्रदेश एवं जिला पन्ना में खेलों के विकास के लिए उन्होंने हर तरह से सहयोग की बात कही।
संपूर्ण इस स्पर्धा में जबलपुर को 65 पद को सहित प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, इसी क्रम में अशोकनगर जिले की टीम को दूसरा व ग्वालियर की टीम को तीसरा स्थान मिला। समारोह के दौरान जबलपुर के जज विकास चतुर्वेदी एवं शुभम राज पटेल को सम्मानित किया गया। जबलपुर लौटने पर जबलपुर के पदक प्राप्त खिलाड़ियों का डॉ जितेंद्र जामदार ,जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे ,मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ,साईं प्रशासक कुलदीप बरार ,खो-खो प्रशिक्षक शानू यादव, बॉक्सिंग प्रशिक्षक परमिंदर सिंह ,कराटे प्रशिक्षक शबा खान ,सिद्धार्थ श्रीवास्तव, गौरी शंकर पांडे, विवेक कश्यप, आदि के द्वारा जबलपुर में स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई ।
जबलपुर जिले के परिणाम इस प्रकार है-
सीनियर राज्य वूशु स्पर्धा के परिणाम
पूर्वी सोनी 2 रजत 1 कांस्य, श्रद्धा यादव दो स्वर्ण एक रजत ,साक्षी जाटव एक स्वर्ण दो कांस्य, दिव्यांश गुप्ता दो स्वर्ण ,हिमानी जाटव 2 स्वर्ण, श्रद्धा सोनी दो स्वर्ण, आस्था कटेह. एक रजत, एक कांस्य, भूमिया कुशवाहा एक रजत , ड्युअल गर्ल्स स्वर्ण, आशुतोष सोनी एक स्वर्ण एक रजत, अभिषेक एक स्वर्ण, हर्षित एक कांस्य ,मनु एक रजत एक कांस्य, सत्यम एक स्वर्ण एक रजत, सानिध्य एक रजत, ड्युअल बॉयज 2 स्वर्ण, ग्रुप इवेंट स्वर्ण।
सब जूनियर राज्य वूशु स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार है : संस्कृति कश्यप तीन स्वर्ण, कृष्णिका गुप्ता तीन स्वर्ण, प्रियांशी चौहान दो रजत ,हर्षिता कश्यप एक स्वर्ण एक रजत, विधि पंड्या एक कांस्य, वानया सोनी एक स्वर्ण एक रजत, भूमि विश्वकर्मा एक कांस्य ,ग्रुप इवेंट कांस्य ,वीर घनघोरिया एक रजत एक कांस्य ,हषॅ घनघोरिया एक स्वर्ण दो कांस्य, वीर सिंह राजपूत एक स्वर्ण एक रजत ,अरिंजय चले तीन स्वर्ण ,वेद जैन एक कांसय, आयुष तिवारी दो रजत ।