Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 22 नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 22 नए मामले

भोपाल : मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,828 तक पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है और प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,513 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 122 मरीज उपचाराधीन हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,828 संक्रमितों में से अब तक 7,81,193 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 9,16,779 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,18,61,271 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)