Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश के भिंड में जेल की दीवार ढहने से 22 कैदी घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में जेल की दीवार ढहने से 22 कैदी घायल

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड जिला जेल में शनिवार तड़के एक बैरक की दीवार गिरने से 22 कैदी घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक कैदी को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। ‘‘ इस हादसे में 22 कैदी घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल कैदियों में से एक को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है जबकि अन्य कैदियों को जिला अस्पताल ले जाया गया।” उन्होंने बताया कि घटना के समय जेल में 255 कैदी थे।

सिंह ने कहा,‘‘ जैसे ही हमें सूचना मिली पुलिसकर्मियों को बचाव अभियान के लिए जेल भेजा गया। जेल की इमारत काफी पुरानी है इसलिए हो सकता है पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)