Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल जिले में 213 लोगों की मलेरिया जांच की गई

भोपाल जिले में 213 लोगों की मलेरिया जांच की गई

आम सभा, भोपाल : शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल जिले में 213 लोगों की रेपिड टेस्ट से मलेरिया की जाँच की गई। जिनमें भोपाल शहर में 97 और बैरसिया में 51 से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए टीमों का दल नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा घरों का सर्वे कर किया गया और घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें केवल बर्तनों में लार्वा पाया गया। डेंगू के लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)