(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा,बैरसिया।
बैरसिया तहसील के ग्राम डुगरिया में श्रीराम जानकी मंदिर झंडा चौक में दिनांक 24 मई 2023 से 30 मई 2023 तक होने जा रहे नव कुंड अत्मक श्रीराम यज्ञ,श्रीराम दरबार,शिव परिवार,माँ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा,श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ एवं रामलीला का आयोजन होने जा रहा है।
नव कुंड अत्मक श्रीराम महायज्ञ प्रारम्भ होने से पूर्व यज्ञाचार्य पंडित निरंजन प्रसाद शर्मा के सानिध्य में बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली गई कलश यात्रा पूरे गांव के भृमण के उपरांत यज्ञ स्थल श्रीराम जनकी मंदिर पहुंची ।
कलश यात्रा का गांव मे ग्राम वासियो द्वारा पुष्प बर्षा कर स्वागत किया गया। कलश सिर पर रख कर चल रही महिलाए एवं कन्याए ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य करती युवाओं की टोली कलश यात्रा में चल रहे साधु संत एवं कथा बाचक सुश्री साध्वी रेखा शास्त्री का रथ आकर्षण का केन्द्र रहा।
यज्ञाचार्य पंडित निरंजन प्रसाद शर्मा ने बताया कि दिनांक 24 मई से 30 मई तक श्रीराम जानकी मंदिर झंडा चौक ग्राम डुगरिया में नव कुंड अत्मक श्रीराम यज्ञ,श्रीराम दरबार शिव परिवार माँ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा, श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ एवं रामलीला का आयोजन होने जा रहा है।
जिसमे सुबह 7.30 से 11.30 तक पूजा अर्चना शाम 4.30 से शाम 6.30 तक यज्ञ और दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे से फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से पधारी साध्वी सुश्री रेखा शास्त्री के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन एवं रात्रि 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक रामलीला का आयोजन होगा। यज्ञ की पूर्ण आहुति एवं प्रसादी वितरण 30 मई को होगी।
ग्राम डुगरिया के समस्त ग्रामीणों ने धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि 24 मई से 30 मई तक होने बाले श्रीराम महा यज्ञ में ग्राम डुगरिया में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करें और अपने जीवन को सफल बनाए।