Sunday , June 4 2023
ताज़ा खबर
होम / राज्य / शादी का झांसा देकर अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में आगरा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की की गई है जो आगरा में ‘होमस्टे’ की सुविधा मुहैया कराता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि 2017 में वह भारत आई थी और युवक के ‘होमस्टे’ में ठहरी थी, बाद में दोनों के बीच मित्रता हो गई और संबंध भी बने। पुलिस ने बताया कि शिकायत में महिला ने आरोप लगाए हैं कि पिछले कुछ वर्षों में वह युवक से मिलने भारत आती रही और शादी का झांसा देकर कई मौकों पर युवक ने कथित तौर पर उसके साथ संबंध बनाए।

पुलिस ने कहा कि महिला का आरोप है कि एक बार आरोपी उसे शाहदरा के सूरजमल विहार गया और वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। इसके अलावा आरोपी उसे अमृतसर तथा अन्य स्थानों पर भी ले गया। पुलिस ने कहा कि शिकायत में महिला ने कहा कि व्यक्ति का परिवार दोनों के संबंधों के बारे में जानता था। बाद में महिला को पता चला कि वह उसे धोखा दे रहा है। पुलिस ने बताया कि चार मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)