आम सभा, भोपाल : बीएचईएल कर्मचारी मिलन द्वारा गुरुवार 23 मार्च 2023 को एक साहसिक यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रान्त के सह सेवा प्रमुख विक्रम सिंह जी ने कहा कि यह पैदल यात्रा धार्मिक, साहसिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वावलंबन इंगित करती प्रातः 9 बजे श्रीराम मंदिर बरखेड़ा से शुरू होकर सम्पूर्ण बीएचईएल कारखाने की परिक्रमा कर ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
उद्योग नगरी में यात्रा के मार्ग में आने वाले देव स्थान एवं प्राचीन इतिहासिक धरोहर का दर्शन तथा भेल वन के प्राकृतिक दृश्यों का यात्रियों ने आनंद लिया। तीन घंटे के यात्रा में देशभक्ति, वीररस, भक्तिरस एवं सामूहिक प्राकृतिक गीतों को गाते हुए 51 यात्रियों का जत्था यात्रा को रोमांचकारी बना दिया जिससे जन मानस काफी आकर्षित हुए एवं उत्साहित दिखे। राष्ट्रीय महत्व का यह यात्रा अब प्रतिवर्ष भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।