Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से 1933 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मिला

रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से 1933 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मिला

– 2 लाख 71 हजार 706 प्रवासी श्रमिकों के बने जॉब कार्ड

– 74 हजार 839 प्रवासियों को मिला मनरेगा में कार्य

– 13 हजार 155 नियोक्ताओं ने कराया पोर्टल पर पंजीयन

आम सभा, भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल एवं दक्षता के अनुसार रोजगार दिलाए जाने के लिए प्रारंभ किए गए रोजगार सेतु पोर्टल के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। पोर्टल के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त हो रहा है। पोर्टल पर अभी तक एक हजार 933 प्रवासी श्रमिकों को कुशल श्रमिक के रूप में रोजगार प्राप्त हुआ है तथा 3 हजार 912 श्रमिकों को कुशल रोजगार दिए जाना प्रक्रियाधीन है।

अकुशल प्रवासी श्रमिकों में 2 लाख 71 हजार 706 को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया है तथा 74 हजार 839 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के अंतर्गत कार्य दिलाया गया है।

रोजगार सेतु पोर्टल नियोक्ताओं के लिए भी उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल/अकुशल श्रमिक आसानी से प्राप्त करने का प्रभावी मंच है। इस पोर्टल पर अभी तक 13 हजार 155 नियोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराया है। इनमें 3 हजार 380 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, 405 वृहद उद्योग, 4 हजार 604 ठेकेदार, 167 बिल्डर्स, 292 प्लेसमेंट एजेंसी तथा 1225 अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।

‍पोर्टल पर 7 लाख 30 हजार 311 प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। इनमें से 5 लाख 96 हजार 975 पुरूष प्रवासी श्रमिक, एक लाख 33 हजार 336 महिला प्रवासी श्रमिक शामिल है। अन्य राज्यों में 3 लाख 69 हजार 792 लॉकडाउन के पूर्व असंगठित क्षेत्रों में नियोजत प्रवासी श्रमिक, 2 लाख 22 हजार 525 अन्य राज्यों में लॉकडाउन के पूर्व भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में नियोजित प्रवासी श्रमिक तथा एक लाख 37 हजार 994 लॉकडाउन के पूर्व कारखाना/उद्योग में नियोजित प्रवासी श्रमिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)