Monday , February 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ग्वालियर में 14348 मजदूरों को मनरेगा के तहत मिल रहा है रोजगार

ग्वालियर में 14348 मजदूरों को मनरेगा के तहत मिल रहा है रोजगार

आम सभा, ग्वालियर : कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रमिकों की चिंता सरकार व जिला प्रशासन कर रहा है तथा ग्वालियर जिले के सभी 4 जनपदों में 1616 कार्यों पर जॉब कार्डधारी 14348 मजदूरों को मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक संकट के दौर में अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार देने की सरकार की मंशा अनुरूप ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मजदूरों को रोजगार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत ग्वालियर जिले में मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न 1616 कार्यों में जॉब कार्डधारी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक तक भितरवार जनपद में 5514 श्रमिक, डबरा जनपद में 3250 श्रमिक, घाटीगांव जनपद में 2834 श्रमिक एवं मुरार जनपद में 2750 श्रमिक सहित कुल 14348 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यस्थल पर श्रमिकों को संक्रमण से बचाने के लिए की गई हैं विभिन्न व्यवस्थाएं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए मनरेगा के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है तथा मजदूरों को एनआरएल समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित मास्क एवं स्थल पर हाथ धोने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही है। जिससे मजदूरों में कोरोना के संक्रमण का खतरा ना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)