Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / 14 November children’s day: ये हैं जवाहर लाल नेहरू के 5 प्रेरक विचार

14 November children’s day: ये हैं जवाहर लाल नेहरू के 5 प्रेरक विचार

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस आज यानी 14 नवंबर को है।  जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। बच्चों के प्रति उनका जो प्यार और लगाव था उसी की वजह से हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।  नेहरू जी को लोग प्यार से चाचा नेहरू या चाचाजी कहकर भी बुलाते थे। 16 साल की उम्र तक जवाहर लाल नेहरू की अधिकांश शिक्षा उनके घर पर ही हुई। इस दौरान उन्हों अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत भाषा की शिक्षा मिली। लेकिन अंग्रेजी की पढ़ाई पर विशेष जोर रहा। इसके बाद 1905 में नेहरू जी ब्रिटेन चले गए और वहां से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने यहां कैंब्रिज में नेचुरल साइंस की डिग्री हासिल करने के लिए तीन साल गुजारे। इसके बाद अगले दो साल में नेहरू जी ने बैरिस्टरी की पढ़ाई की। यहां पढ़ें उनके कुछ प्रेक विचार:

बाल दिवस 2018 पर जानें जवाहर लाल नेहरू के बारे में 10 बातें

दुसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

 जब तक मैं स्वयं में आश्वस्त हूँ की किया गया काम सही काम है तब तक मुझे संतुष्टि रहती है।

Happy Children’s Day : बाल दिवस पर दोस्तों को भेजें ये SMS और तस्वीरें

 चुनाव जनता को राजनीतिक शिक्षा देने का विश्वविधालय है |

 लोकतंत्र और समाजवाद लक्ष्य पाने के साधन है, स्वयम में लक्ष्य नहीं।

 आपतियां हमें आत्म-ज्ञान कराती हैं,ये हमें दिखा देती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं |

अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है।

 संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)