Tuesday , May 5 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / असम और बिहार में बाढ़ से हाहाकार, मरनेवालों की तादाद बढ़कर हुई 131

असम और बिहार में बाढ़ से हाहाकार, मरनेवालों की तादाद बढ़कर हुई 131

देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में लगातार बाढ़ का कहर जारी है। असम और बिहार में बाढ़ की स्थिति में किसी तरह के कोई सुधार के संकेत नहीं है। आपदा प्रबंध विभाग ने बाढ़ से मरने वालों के नए आंकड़े जारी किए हैं।

नए आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में अब तक 78 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 18 नेपाल से सटे सीतामढ़ जिले के हैं। नेपाल में लगातार जारी बारिश के चलते देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। रिपोर्ट्स से यह जाहिर होता है कि इसके चलते 90 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, बाढ़ के चलते बिहार के 12 जिलों के करीब 5.5 मिलियन लोग बुरी तरह से प्रभावित है।

असम में गुरुवार को मरनेवालों की तादाद बढ़कर 39 हो गई है। इसके चलते 28 जिले प्रभावित हैं और कम से कम 5.4 मिलियन लोग बेघर हो चुके हैं। असम का बारपेटा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां पर इसके आपदा के चलते 1.34 मिलियन लोग प्रभावित है। राज्य में 4 हजार घरों को नुकसान हुआ है और 2.5 मिलियन मवेशी प्रभावित है।

मेघालय में दो और लोगों की मौत के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है जबकि 1 लाख 55 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित है। जबकि, देश की कुल 10 मिलियन आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)