Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ़ में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार, पुलिस ने सौतेले पिता को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार, पुलिस ने सौतेले पिता को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 12 वर्षीय बालिका के साथ कथित बलात्कार के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सौतेले पिता मौसीन खान उर्फ मोहसिन खान (31) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका की बड़ी बहन 16 वर्षीय बालिका ने पुलिस को जानकारी दी है कि जब उनकी मां काम पर चली जाती है तब उसके सौतेले पिता मोहसिन खान उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी और गंदा काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बालिका ने शिकायत की है कि खान बालिका को पिछले तीन वर्ष से प्रताड़ित कर रहा है। इस दौरान उसने बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)