Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / राजस्थान में 12 वर्षीय लड़की से दो लोगों ने बलात्कार किया, नाना समेत तीन गिरफ्तार

राजस्थान में 12 वर्षीय लड़की से दो लोगों ने बलात्कार किया, नाना समेत तीन गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान के बूंदी जिले में 12 वर्षीय लड़की से दो व्यक्तियों ने कथित रूप से कई महीनों तक बलात्कार किया है जिससे वह गर्भवती हो गई है। हैरान करने वाली बात है कि लड़की के नाना ने एक आरोपी को उससे दुष्कर्म करने की इजाज़त दे रखी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीड़िता के 70 वर्षीय नाना समेत तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पीड़िता स्कूल में बीमार पड़ गई और मेडिकल जांच में उसके पांच महीने की गर्भवती होने का पता चला।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि लड़की आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती है और उसके साथ उसके नाना के दोस्त रामलाल भील (50) ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पीड़िता का नाना शराब का लती है और उसने जुर्म को घर में होने दिया। पुलिस ने कहा कि कुछ बार तो रामलाल ने लड़की के नाना को 500 रुपये भी दिए। लड़की मानसिक रुप से बीमार अपनी मां के साथ करीब 10 साल से अपने नाना के घर पर रहती है। उसके पिता की 12 साल पहले मृत्यु हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में दूसरा आरोपी 20 वर्षीय अजय बैरवा है जिसने छह महीने के दौरान कई बार लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसे इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत लड़की के नाना और दो आरोपियों के खिलाफ तलेरा थाने में मामला दर्ज किया है और तीनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तलेरा थाने के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया, “ उन्हें बृहस्पतिवार को बूंदी की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।” सिंह ने बताया कि लड़की का इलाज चल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)