Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 30 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 30 लोगों की मौत

भोपाल : मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 110 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,174 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 30 और व्यक्तियों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,737 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 23 में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 21 नये मामले इंदौर में और 21 नये मामले भोपाल में सामने आये। अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक 7,77,995 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 2,442 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 365 रोगी स्वस्थ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)