- हनुमान जी का चोला व मथुरा से मंगाई पोशाक पहनाकर लाल फूलों से श्रंगार किया जाएगा : पंडितओम मेहता
आम सभा,भोपाल। अतिप्राचीन श्रीराम मंदिर (आई एस ओ) गुरुबख्श की तलैया में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर चोला, मथुरा से मंगाई पोशाक धारण करा, लाल फूलों, श्री राम-हनुमान जी के ध्वजों से सजाया जायेगा। दोपहर एक बजे छप्पन भोग आरती, अखाडों का प्रदशर्न, मुखियाओं का सम्मान होगा। अध्यक्ष पं.ओम मेहता के अनुसार प्रात: से शाम तक पूजा, अनुष्ठान, हनुमान चालीसा, सुंदर काण्ड पाठ , आरती पश्चात प्रसाद वितरण होगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारियो एवं ट्रस्टीगण सर्वश्री महेन्द्र अरोरा, प्रमोद चुग (मोदी), ओम प्रकाश छाबडा, सुरेश चंडोक, सुखदेव राज अठौत्रा,राकेश शर्मा, ओम प्रकाश जुनेजा, जयदेव बांगिया,तरसेम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुभाष अग्रवाल, देवांश शर्मा, नितिन शर्मा, अशोक गांधी ने धर्मप्रेमियो से आयोजनों में उपस्थति का आग्रह किया है।
